Najafgarh Bazar, New Delhi

Sunday, February 20, 2011

विश्व युद्ध क्रिकेट का.....

धो-डालो...रौंद डालो..... सफाया कर डालो......किल कर दो.......आउट कर दो......हिट करो.....पेल डालो....हालत पतली कर दो....दे दनादन ....ये शब्द कोई मुंबई या फिर अन्दर वर्ल्ड डोन के नहीं या भाई के नहीं बल्कि जेंटलमैन का खेल कहे जाने वाले खेल क्रिकेट के हैं...जो क्रिकेट का तथाकथित विश्व युद्ध चल रहा है, उसी में रोज यह सुनाई दे रहे हैं या देंगे......इस युद्ध के लिए ज़मीन दी शेरों के देश भारत, रिक्शे का देश बंगलादेश और रावण के देश श्रीलंका ने ...और लड़-कट-मरेंगे गोरे, काले-एसियन सब....! और जैसे-जैसे इस युद्ध का आगाज तेज़ी से होगा ये शब्द और ज्यादा तीखे होंगे...कुल मिलकर १४ देश अपने-अपने लंगोट कश कर क्रिकेट के सुनहरे रंग के वर्ल्ड कप को छीनने में लगे हुए हैं...इसी युद्ध में पहला युद्ध भारत और बंगलादेश के बीच हुआ...इस वर्ल्ड कप के पहले ही युद्ध में भारत ने बांग्लादेश को ठीक-ठाक तरीके से हराया....ठीक इसलिए क्यूंकि बंगलादेश भारत जैसी टीम नहीं थी....मतलब हमारे देश के लोग टक्कर की टीम नहीं मानते हैं....बंगलादेश के लोग और सट्टेबाजों को छोड़कर ! मगर सट्टा भयानक .....! मीडिया में खबरों के अनुसार हमारे रक्षा बजट से छह गुना ज्यादा लगा...तकरीबन छह सौ करोड़ रुपये..! भारत ने पहले बैटिंग करके 370 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में बांग्लादेश 283 रन ही बना सका। यह पहला मैच भी था क्रिकेट के विश्व कप का !सचिन तेंदुलकर भागते भागते बहार हो गए बैटिंग से.....बचे नजफगढ़ के नवाब साहब...गुस्से में रहते हैं हमेशा..गेंद और गेंदबाज़ दोनू के खिलाफ....बंगलादेश को खूब नचाया.....छक्का, चौका..एक दो तीन सारे तरीके के रन बनाये....१७५ रन पर वो भी बोल्ड हो गए....क्रैम्प होने के बाद...इंडिया और पाकिस्तान के देशों के साथ यह बहुत बड़ी समस्या है....साथ में थे गंभीर. जो हमेशा गेंद के खिलाफ इतने गंभीर हो जाते हैं की आउट हो जाते हैं.......उलटे -सीधे शॉट मारने से अच्छा है आउट हो जाऊं....मगर नवाब साहब का जवाब नहीं है......फिर आये विराट आगे की विरासत संभालने....सहवाग के साथ ....दोनूं एक ही स्कूल में प्रक्टिस करने वाले एक इलाके के रहने वाले.....जिसे विकास पूरी कहते हैं...सहवाग भी वही प्रक्टिस करने आते थे...और नजफगढ़ ज्यादा दूर भी नहीं विकास पुरी से....बस फिर क्या विराट की विरासत ने कमाल कर दिखाया....सैकड़ा ठोक डाला...बंगलादेश बगलें झाकने लगा....ऐसा लगा जैसे स्कूल की टीम के साथ इंडिया की टीम शरारत कर रही है... कुल मिलाकर पहला युद्ध जीत लिया गया....धौनी और कंपनी ने अच्छा खेल खेला...बधाई, और आगे के लिए शुभकामना भी !

1 comments:

  1. आपके ब्लॉग पर आकर अच्छा लगा , आप हमारे ब्लॉग पर भी आयें. यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो "फालोवर" बनकर हमारा उत्साहवर्धन अवश्य करें. साथ ही अपने अमूल्य सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ, ताकि इस मंच को हम नयी दिशा दे सकें. धन्यवाद . हम आपकी प्रतीक्षा करेंगे ....
    भारतीय ब्लॉग लेखक मंच
    डंके की चोट पर

    ReplyDelete

Najafgarh News and Events Headline Animator